Sanofi India Dividend 2024: डिविडेंड से करें एक्स्ट्रा कमाई, मिल रहा है एक शेयर पर ₹50 का डिविडेंड

Sanofi India Dividend 2024: फार्मा कंपनी सनोफी इंडिया अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही है। अगर आप भी डिविडेंड से एक्स्ट्रा कमाई करना चाहते है तो आइए हम Sanofi India Dividend 2024 के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Sanofi India Dividend 2024

शेयर बाजार में डिविडेंड देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप भी डिविडेंड के जरिए एक्स्ट्रा कमाई करना चाहते हैं तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है। डिविडेंड का फायदा किसी भी निवेशक को तभी होता है जब उसका नाम रिकॉर्ड तारीख के अंत तक कंपनी की लिस्ट में होता है।

Sanofi India Dividend 2024 Record date

फार्मा कंपनी Sanofi India ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने 117 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड और ₹50 प्रति इक्विटी के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया है। सेनोफी डिविडेंड के लिए कंपनी ने 7 मार्च, 2024 रिकॉर्ड डेट तय की है। सनोफी इंडिया लिमिटेड के शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है। शेरहोल्डर्स को डिविडेंड का पेमेंट 24 भी, 2024 या उसके बाद किया जाएगा।

Sanofi India Dividend History

सनोफी इडिया कंपनी नियमित समय पर dividend देती आ रही है। कंपनी ने पिछले साल 337 रुपए का डिविडेंड दिया था। 28 अप्रैल को शेयर बाजार में कंपनी ने एक्स डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड किया था। इससे पहले कंपनी ने 2022 में ₹500 से अधिक का डिविडेंड दिया था।

वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में Sanofi India का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 138 करोड़ रुपए हो गया है। इससे पहले वित्त वर्ष में समान तिमाही में ये 131 करोड़ रुपए था। इसके अलावा कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 672 करोड़ रुपए से बढ़कर 694 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 692 करोड़ रुपए से बढ़कर 706 करोड़ रुपए हो गई है। हालांकि, इस वित्त वर्ष कंपनी का मुनाफा 620.6 करोड़ रुपए से घटकर 603.2 करोड़ रुपए हो गया है।

Sanofi India Share Price

सनोफी इंडिया लिमिटेड का शेयर 8719 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। शनिवार को विशेष ट्रेडिंग सेशन बंद होने के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 8736.10 था। पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22% से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं स्टॉक को होल्ड करने वाले इन्वेस्टर्स को अब तक 51% से अधिक का लाभ मिला है।

Sanofi India Dividend 2024

NSE में कंपनी का 52 वीक हाई 9,380.00 रुपए है। वहीं 52 वीक लो 5400 रुपए है। कंपनी का मार्केट के 20,119.24 करोड़ रुपए का है। सनोफी इंडिया कंपनी का शेयर पिछले 1 साल में 64.57% का रिटर्न दे चुका है।

Disclaimer

Sachai Times पर दी गई जानकारी कोई भी निवेश सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

हमारे साथ जुड़े रहने के लिए पेज को सब्सक्राइब करें

कृपया हमारे Facebook पेज को लाइक और फॉलो करें

Leave a Comment